मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Hero Xpulse 210: सस्ती एडवेंचर बाइक जो ऑफ-रोड पर भी दमदार, जानिए कीमत और फीचर्स

Hero Xpulse 210 एडवेंचर बाइक की कीमत, फीचर्स और माइलेज
---Advertisement---

Hero MotoCorp की Xpulse सीरीज भारत में सस्ती एडवेंचर बाइक के तौर पर पहचानी जाती है. और Xpulse 210 इसी लाइनअप का सबसे दमदार मॉडल है. यह बाइक पुरानी Xpulse 200 4V की जगह बड़े इंजन नए फीचर्स और बेहतर टूरिंग सेटअप के साथ आती है. अगर आप कम बजट में ऑफ-रोड और हाईवे दोनों के लिए एक बाइक ढूंढ रहे हैं. तो यह मॉडल आपकी लिस्ट में हो सकता हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

Xpulse 210 में 210cc का सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन है. जो Hero की Karizma XMR से लिया गया हैं. यह इंजन करीब 24.6 PS की पावर और 20.7 Nm का टॉर्क देता हैं. इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप-असिस्ट क्लच मिलता है. जिससे तेज़ राइडिंग और गियर बदलना आसान रहता है. पुरानी Xpulse 200 के मुकाबले यह साफ तौर पर ज़्यादा ताकतवर है. लेकिन वज़न अब भी कंट्रोल में रखा गया है.

ऑफ-रोड और राइडिंग सेटअप

21-इंच का फ्रंट व्हील लंबा सस्पेंशन ट्रैवल और करीब 220 mm ग्राउंड क्लीयरेंस इसे कच्चे रास्तों पर भरोसेमंद बनाते हैं. सीट की ऊंचाई 830 mm हैं जो ऑफ-रोड पर अच्छा कंट्रोल देती है. पर छोटे कद के राइडर्स को थोड़ा ऊंचा लग सकता है. ब्रेकिंग के लिए आगे 276 mm और पीछे 220 mm का डिस्क ब्रेक दिया गया हैं.

फीचर्स और वैरिएंट

Xpulse 210 दो वैरिएंट Base और Top में आती है. Base वैरिएंट में फुल-डिजिटल LCD डिस्प्ले और सिंगल-चैनल ABS मिलता है. Top वैरिएंट में कलर TFT डिस्प्ले, Bluetooth कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और डुअल-चैनल स्विचेबल ABS जैसे फीचर्स जुड़ जाते हैं. जिससे राइडर अलग-अलग रास्तों के हिसाब से ब्रेकिंग मोड चुन सकता हैं. दोनों वैरिएंट में ऑल-LED लाइटिंग दी गई है. बाइक कई कलर ऑप्शन जैसे Wild Red, Glacier White, Alpine Silver और Azure Blue में उपलब्ध हैं.

Hero Xpulse 210 की कीमत

Hero Xpulse 210 की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹1.62 लाख से शुरू होती हैं और Top वैरिएंट लगभग ₹1.72 लाख तक जाती हैं. ऑन-रोड कीमत शहर, RTO और इंश्योरेंस के हिसाब से बदलती हैं  दिल्ली में यह करीब ₹1.93 लाख तक पहुंच जाती है. खरीदने से पहले अपने शहर की ऑन-रोड कीमत डीलर से ज़रूर कन्फर्म करें.

माइलेज और टूरिंग

Hero Xpulse 210 कंपनी के मुताबिक करीब 37 से 40 kmpl का माइलेज देती है, और असल इस्तेमाल में ज़्यादातर राइडर्स को मिक्स्ड कंडीशन में लगभग 37 kmpl मिलता है. 13 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ एक बार फुल टैंक पर करीब 450 किलोमीटर की रेंज मिल सकती हैं. जो लंबी राइड के लिए ठीक है.

किसके लिए सही है?

अगर आपका बजट लगभग ₹1.6 से 1.9 लाख के बीच है. और आप एक हल्की, ऑफ-रोड फ्रेंडली बाइक चाहते हैं जो रोज़ के कमिंग और कभी-कभी की लंबी राइड दोनों संभाल ले तो Xpulse 210 एक मज़बूत विकल्प है. हाई-स्पीड हाईवे क्रूज़िंग और भारी टूरिंग इसकी सबसे बड़ी ताकत नहीं है. पर इस कीमत में फीचर्स और ऑफ-रोड क्षमता का बैलेंस अच्छा हैं.


स्पेसिफिकेशन टेबल सोर्स हीरो मोटो कार्प

स्पेसिफिकेशनडिटेल
इंजन210cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, DOHC
पावर~24.6 PS
टॉर्क20.7 Nm
गियरबॉक्स6-स्पीड, स्लिप-असिस्ट क्लच
फ्रंट व्हील21 इंच
ग्राउंड क्लीयरेंस~220 mm
सीट हाइट830 mm
फ्यूल टैंक13 लीटर
माइलेज~37–40 kmpl
ब्रेकफ्रंट 276 mm / रियर 220 mm डिस्क, ABS
वैरिएंटBase, Top
एक्स-शोरूम कीमत~₹1.62 लाख से ₹1.72 लाख

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी अलग-अलग स्रोतों और कंपनी की उपलब्ध डिटेल पर आधारित है. कीमत शहर, वैरिएंट, RTO और इंश्योरेंस के हिसाब से बदल सकती है. खरीदने से पहले Hero MotoCorp की ऑफिशियल वेबसाइट या अपने नज़दीकी अधिकृत डीलर से कीमत और फीचर्स ज़रूर कन्फर्म कर लें. AajKaNews.in किसी भी कीमत बदलाव या जानकारी में अंतर के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment