फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप I का आखिरी और सबसे रोमांचक मुकाबला शुक्रवार रात भारतीय समय शनिवार 27 जून, तड़के 12:30 बजे बोस्टन के स्टेडियम में खेला जाएगा. जहाँ नॉर्वे और फ्रांस की टक्कर सिर्फ़ एक जीत के लिए नहीं, बल्कि ग्रुप में टॉप करने के लिए होगी. खास बात यह है कि दोनों टीमें पहले ही नॉकआउट (राउंड ऑफ 32) में जगह पक्की कर चुकी हैं. फिर भी यह मैच किसी फाइनल से कम नहीं.
नॉर्वे बनाम फ्रांस प्रीव्यू मैच की अहमियत
दोनों टीमें मैचडे 3 में 6-6 अंकों के साथ पहुँची हैं. यानी ग्रुप I का खिताब ही एकमात्र चीज़ है. जो दोनों को अलग करती है. फ्रांस बेहतर गोल अंतर के चलते फिलहाल टॉप पर है और उसे ग्रुप विजेता बनने के लिए सिर्फ़ ड्रॉ की ज़रूरत है. वहीं नॉर्वे के लिए जीत का मतलब होगा 1998 के बाद पहली बार किसी विश्व कप में ग्रुप टॉप करना.
ग्रुप I की स्थिति (Standings)
| टीम | मैच | अंक | गोल अंतर |
|---|---|---|---|
| 🇫🇷 फ्रांस | 2 | 6 | +5 |
| 🇳🇴 नॉर्वे | 2 | 6 | +4 |
| 🇸🇳 सेनेगल | 2 | 0 | — |
| 🇮🇶 इराक | 2 | 0 | — |
हालैंड बनाम एमबाप्पे असली जंग
इस मुकाबले का सबसे बड़ा आकर्षण दोनों टीमों के स्ट्राइकर हैं। हालैंड इस विश्व कप में 4 गोल दाग चुके हैं.किसी नॉर्वेजियन खिलाड़ी का उनके विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक। वहीं एमबाप्पे ने 3 गोल किए हैं. और इराक के खिलाफ़ अपना 100वां फ्रांस कैप यादगार बनाया 27 साल की उम्र में ऐसा करने वाले वो सबसे युवा खिलाड़ी हैं. सबसे रोमांचक भिड़ंत होगी हालैंड बनाम फ्रांस की सेंट्रल डिफेंस जोड़ी (उपामेकानो और सालिबा) की जिन्हें हालैंड की मूवमेंट और हवाई ताकत का सामना करना होगा.
दोनों टीमों का अब तक का सफर
नॉर्वे का यह 1998 के बाद पहला विश्व कप है, और स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड अपने पहले बड़े अंतरराष्ट्रीय फाइनल्स में छाए हुए हैं. कप्तान मार्टिन ओडेगार्ड मिडफील्ड से कमान संभाल रहे हैं. दूसरी ओर फ्रांस लगातार तीसरे विश्व कप फाइनल की ओर देख रही है. देम्बेले, बार्कोला और ओलिसे जैसे सितारों से सजी फॉरवर्ड लाइन के साथ एक अहम अपडेट सहायक कोच गाय स्टेफन को अंतरिम कमान सौंपी गई है और वही नॉर्वे के खिलाफ़ टीम का नेतृत्व करेंगे.
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमें अतीत में कुछ दोस्ताना मैचों में भिड़ी हैं. पर किसी बड़े टूर्नामेंट में कभी आमने-सामने नहीं आईं। उनकी आखिरी मुलाकात 2014 में हुई थी. जब फ्रांस ने 4-0 से दोस्ताना मैच जीता था.
किसका पलड़ा भारी?
फ्रांस को इस मुकाबले में हल्की बढ़त दी जा रही है. उनकी स्क्वाड डेप्थ और टूर्नामेंट अनुभव के दम पर लेकिन हालैंड की मौजूदगी में नॉर्वे किसी भी पल मैच पलट सकता है. दोनों टीमें नॉकआउट में पहुँच चुकी हैं, इसलिए दोनों कोच कुछ खिलाड़ियों को आराम दे सकते हैं. पर ग्रुप टॉप का इनाम इतना बड़ा है कि कोई हल्के में नहीं लेगा। फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह मैच एक शानदार मैच साबित होगा.
स्रोत: फीफा, UEFA आधिकारिक वेबसाइट
नोट: तस्वीर AI जनरेटेड है, केवल प्रतीकात्मक।









