बॉक्स ऑफिस पर सुनामी: धुरंधर: द रीवेन्ज ने रचा इतिहास, ₹1851 करोड़ के साथ बनी 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉक्स ऑफिस पर सुनामी: धुरंधर: द रीवेन्ज ने रचा इतिहास, ₹1,851 करोड़ के साथ 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर सिर्फ ‘दंगल’ से पीछे

मुंबई। हिंदी सिनेमा में रिकॉर्ड बनते-टूटते रहते हैं. पर इस बार जो हुआ उसकी उम्मीद शायद खुद मेकर्स ने भी नहीं की थी. आदित्य धर की जासूसी-एक्शन थ्रिलर धुरंधर: द रीवेन्ज ने दुनियाभर के पर्दे पर ₹1,851 करोड़ का कलेक्शन बटोरकर साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से जो रफ्तार पकड़ी वो अंत तक थमी नहीं. हालत यह रही कि कई शहरों में सुबह के पहले शो के लिए भी थिएटर के बाहर लंबी कतारें लगीं.

कौन-कौन से रिकॉर्ड टूटे

ऑल-टाइम कमाई के मामले में धुरंधर अब आमिर खान की दंगल ₹2,059 करोड़ के बाद दूसरे नंबर पर है. और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत भी है. क्योंकि दंगल ने वो कमाई दो साल में चीन की देरी से हुई रिलीज को मिलाकर की थी. धुरंधर ने यह आंकड़ा एक ही साल में छू लिया.

शाहरुख खान की जवान ₹1,148 करोड़ और पठान ₹1,050 करोड़ ने 2023 में जो धूम मचाई थी. धुरंधर ने कुछ ही हफ्तों में उन दोनों के लाइफटाइम आंकड़े पार कर दिए.2022 की RRR ₹1,387 करोड़ और KGF 2 ₹1,250 करोड़ भी इसके सामने पीछे रह गईं.

अब तक का कुल हिसाब

फिल्म ने पहले हफ्ते में ही करीब ₹690 करोड़ की ओपनिंग को लेकर सबको चौंका दिया था। आगे का गणित कुछ ऐसा रहा.

घरेलू नेट कलेक्शन: ₹1,149 करोड़

ओवरसीज ग्रॉस: ₹438 करोड़

कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस: ₹1,851 करोड़

खास बात यह कि करीब पौने चार घंटे की लंबी फिल्म होने के बावजूद दर्शक सीट से नहीं हिले. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसे बॉक्स ऑफिस सुनामी करार दिया. इतनी लंबी फिल्म का बार-बार हाउसफुल जाना बताता है कि कंटेंट में दम था.

धुरंधर की कामयाबी के तीन बड़े कारण

रणवीर की दमदार वापसी अंडरकवर एजेंट हम्ज़ा अली मज़ारी के रोल में रणवीर सिंह ने अपने करियर की सबसे संजीदा पारी खेली. जिसकी असली पहचान कैप्टन जसकीरत सिंह रंगी फिल्म के क्लाइमेक्स में खुलती है. कराची के लयारी अंडरवर्ल्ड में घुसपैठ करते उनके इस किरदार ने थिएटर में तालियां बटोरीं.

दमदार स्टार कास्ट और आदित्य धर की पकड़ – उरी के बाद धर ने एक बार फिर साबित किया कि हाई-ऑक्टेन एक्शन और देशभक्ति को पर्दे पर उतारने में उनका कोई सानी नहीं. रणवीर के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल व आर माधवन की मजबूत मौजूदगी ने फिल्म को और मजबूत बना दिया.

हॉलीवुड को टक्कर देता विजुअल – जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म के एक्शन और VFX खासकर क्लाइमेक्स के चेज़ सीक्वेंस, को जो रिस्पॉन्स मिला वैसा क्रेज सालों बाद दिखा है.

डिस्क्लेमर – बॉक्स ऑफिस आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स और ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुमानों पर आधारित हैं, जो अनुमानित हो सकते हैं. फोटो क्रेडिट: जियो स्टूडियोज.

Leave a Comment