खसरा खतौनी नाम अनुसार / MP Land Record – दोस्तों क्या आप मध्य प्रदेश खसरा खतौनी नाम अनुसार Check करना चाहते हैं क्योंकि मध्य प्रदेश राजस्व विभाग ने खसरा खतौनी की नाम के अनुसार चेक करने की सुविधा को ऑनलाइन कर दिया है, अब आप अपनी खसरा खतौनी की नकल आसानी से नाम के द्वारा ही प्राप्त कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हमने आपको MP Land Record चेक करने की प्रक्रिया को बताया है, आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
खसरा खतौनी नाम अनुसार – MP Land Record 2023
मित्रों जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि, हमारे जमीन के कागजातों की जरूरत हमें अक्सर कर पड़ जाती है जैसे कि, नकल, जमाबंदी, b1 इत्यादि। जब हमें इसी प्रकार से किसी जमीनी कागजात की जरूरत पड़ती है तब हमें उन कागजातों के लिए सरकारी मैं दफ्तरों जाना पड़ता है। इस प्रकार हमारा बहुत सारा समय पटवारी तथा लेखपालों के चक्कर लगाते हुए निकल जाता है।
लेकिन आज के समय में अब ऐसा नहीं है, अब आपको अगर किसी भी सरकारी अथवा जमीनी कागजात की आवश्यकता पड़ती है तब आप उन्हें इंटरनेट की सहायता से अधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन ही प्राप्त कर सकते हैं। आज के समय में आप अपनी जमीन के कागजात का विवरण जैसे कि B1, खसरा खतौनी नाम अनुसार, भूलेख विवरण, आदि को ऑनलाइन ही देख सकते हैं तथा प्राप्त कर सकते हैं। मध्य प्रदेश बीपीएल लिस्ट कैसे देखें?
MP Khasra Khetauni Overview
आर्टिकल | MP Land Record खसरा खतौनी 2023 |
राज्य | मध्य प्रदेश |
संबंधित विभाग | राजस्व विभाग, एमपी |
वर्ष | 2023 |
माध्यम | ऑनलाइन |
लाभार्थी | राज्य के सभी नागरिक |
उद्देश्य | नागरिकों को खसरा खतौनी ऑनलाइन देखने की सुविधा प्रदान करना |
श्रेणी | State Government |
आधिकारिक वेबसाइट | landrecords.mp.gov.in |
खसरा खतौनी नाम अनुसार 2023 जिलेवार लिस्ट
bhulekh mp देखने के लिए राज्य के वह जिले जिनका भू-अभिलेख ऑनलाइन माध्यम से देखा जा सकता है, उनकी जानकारी कुछ इस प्रकार है।
अलीराजपुर | देवास | रतलाम | श्योपुर |
अनूपपुर | दमोह | राजगढ़ | हरदा |
अलीराजपुर | दतिया | रायसेन | आगरा मालवा |
बैतूल | धार | रीवा | झाबुआ |
बालाघाट | डिंडौरी | सीहोर | शिवपुरी |
बड़वानी | गुना | सागर | शहडोल |
बुरहानपुर | मुरैना | सतना | उज्जैन |
खरगौन | मंडला | सिवनी | खंडवा |
भिण्ड | मंदसौर | सीधी | जबलपुर |
भोपाल | नीमच | सिंगरौली | इंदौर |
कटनी | नरसिंहपुर | विदिशा | उमरिया |
छिंदवाड़ा | निवाड़ी | ग्वालियर | टीकमगढ़ |
छतरपुर | पन्ना | शाजापुर | होंशगाबाद |
MP Land Record नाम अनुसार कैसे चेक करें और डाउनलोड कैसे करें?
- अपनी ( खसरा/ खतौनी/ नक्शा देखने ) के लिए संबंधित वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर जाने के लिए यहां पर क्लिक करें।
- आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा जहां पर आपको मैप दिखाई देगा।
- इस मैप में अपने जिले का चुनाव करें।
- आपके सामने एक नया होम पेज खुल जाएगा।
- इस होम पेज पर आपको अपने जिला, तहसील, गांव का चुनाव करें।
- अब खसरा खतौनी नाम अनुसार देखने के लिए भूस्वामी के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब भूस्वामी के चयन विकल्प में अपना नाम खोजें।
- अब विवरण देखें पर क्लिक करें।
- अब भू-स्वामी और खसरा का वास्तविक विवरण बी -1 मैं अपनी उस खसरा संख्या का चुनाव करें जिसका आप विवरण देखना चाहते हैं।
- अब अपना खसरा देखने के लिए ( खसरा ) के विकल्प पर क्लिक करें और यदि आप अपना ( नक्शा ) देखना चाहते हैं, तब नक्शा के विकल्प पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आपके सामने आपका खसरा खतौनी विवरण नाम अनुसार दिखाई देगा।
हमने यहां पर आपको mp bhulekh की जानकारी दे दी है ताकि आप अपना खसरा खतौनी की नकल मोबाइल से देख सकते हैं और किसी भी प्रकार के सवालों के लिए नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं
FAQ’s MP Khasra Khetauni
मध्य प्रदेश भू नक्शा कैसे देखें?
अपना भू नक्शा देखने के लिए इस वेबसाइट को खोलें और जानकारी प्राप्त करें।
क्या मोबाइल से खसरा खतौनी देख सकते हैं?
हां, मोबाइल से देख सकते हैं।