उत्तर प्रदेश के श्रमिकों के लिए श्रमिक पंजीकरण और लेबर कार्ड नवीनीकरण के लिए upbocw.gov.in वेबसाइट चलाई जा रही है । पुरानी वेबसाइट www.upbocw.in को बदलकर www.upbocw.gov.in कर दिया गया है ।
upbocw Portal को यूपी सरकार द्वारा शुरू किया गया है, इस पोर्टल पर यूपी श्रमिकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही बहुत सारी सरकारी सुविधाओं का लाभ दिया जाता है। आइए जानते हैं up bocw portal पर श्रमिक पंजीकरण कैसे करें, पंजीयन की स्थिति, लेबर कार्ड नवीनीकरण, श्रमिक सर्टिफिकेट, और श्रमिकों की सूची कैसे चेक करें।
UPBOCW Portal क्या है?
यह पोर्टल मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के श्रमिक भाइयों के लिए शुरू किया गया है, जहां पर पंजीकृत श्रमिकों को UP Government की तरफ से बहुत सारी सुविधाओं का लाभ दिया जाता है। इस श्रमिक पोर्टल पर लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिक को अपना पंजीकरण करवाना होता है ।
इसी पोर्टल पर श्रमिकों को Shramik Card यानी कि Labour Card बना कर दिया जाता है। जिन श्रमिकों का लेबर कार्ड या श्रमिक कार्ड बनाया जाता है, उनको सरकार समय-समय पर आपदा के समय योजनाओं का लाभ देती है। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रम विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा इस पोर्टल पर विभिन्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध है।
उत्तर प्रदेश श्रम विभाग (UPBOCW) का संक्षिप्त परिचय
Portal Name | UPBOCW |
State | Uttar Pradesh |
पोर्टल का उद्देश्य | उत्तर प्रदेश राज्य के सभी मजदूरों तक राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना |
Beneficiary | Sharmik/Labour Citizen |
शिकायत दर्ज करने हेतु श्रम विभाग कॉल सेंटर नंबर : | 05122297142 05122295176 +91 (8707766312) |
Registration Process | Click Here |
आवेदन शुल्क : | ₹20/- |
Official Website | www.upbocw.in ( Old ) www.upbocw.gov.in ( New ) |
Upbocw Portal पर पंजीकृत श्रमिकों को मिलने वाले फायदे / लाभ
UP Labour Card पर श्रमिकों को मिलने वाले फायदे कौन-कौन से हैं नीचे बताए गए हैं-
- इस वेबसाइट पर पंजीकृत श्रमिक/ लेबर/ मजदूर को प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता धनराशि प्रदान की जाती है।
- यदि किसी श्रमिक की दो बेटियां हैं, तब उसको सरकार की तरफ से प्रत्येक बेटी के ब्याह के लिए 50- 50 हजार रुपए की धनराशि कन्या विवाह योजना के अंतर्गत दी जाती है।
- श्रमिक को बच्चों की पढ़ाई के लिए सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता धनराशि दी जाती है जिसमें बीए के छात्र को 13 से ₹15 हजार रुपए और m.a. की पढ़ाई के लिए 15 से 17 हजार रुपए की धनराशि सरकार की तरफ से दी जाती है।
- जब किसी श्रेणी के परिवार में लड़की जन्म लेती है तब उस श्रमिक को सरकार की तरफ से 12 हजार रुपए तथा लड़का होने पर 10 हजार रुपए की धनराशि सरकार की तरफ से मातृत्व लाभ योजना के अंतर्गत प्रदान की जाती है।
- पंजीकृत श्रमिक को घर बनाने के लिए आवास योजना के अंतर्गत आवास बनाने के लिए 1 लाखों रुपए की धन राशि प्रदान की जाती है।
- कोरोना कॉल जैसी आपदा के समय सरकार समय-समय पर श्रमिकों को आर्थिक रूप से धनराशि की सहायता प्रदान करती है।
- इस प्रकार से बहुत सारी योजनाओं का लाभ पानी के लिए श्रमिकों को upbocw portal पर अपना श्रमिक पंजीकरण करवाना होता है तभी उन श्रमिकों का shramik card यानी कि labour card बनाया जाता है।
Registration के लिए आवश्यक दस्तावेज/पात्रता
उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज चाहिए
- 02 पासपोर्ट आकार के फोटो
- नियोजन प्रमाण पत्र/स्वघोषणा पत्र
- आधार कार्ड की प्रति अनिवार्य है।
- बैंक की पासबुक अनिवार्य है।
- आवेदक की आयु 18-60 वर्ष के मध्य हो।
- आवेदक द्वारा निर्माण श्रमिक के रूप में वर्ष में कम से कम 90 दिन कार्य पूर्ण किया गया हो।
उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड / UP Labour Registration Online प्रक्रिया क्या है?
1. New Registration के लिए इसकी अधिकारिक वेबसाइट www.upbocw.gov.in पर जाना होगा।
2. अब आप को “ श्रमिक पंजीयन का आवेदन” पर क्लिक करना होगा।
3. आपके सामने “uplmis” का पेज खुलेगा जहां पर आपको कुछ जानकारी देनी होगी जैसे कि आधार कार्ड संख्या, अपना मंडल, अपना जिला, मोबाइल नंबर इत्यादि।
4. अब आप को आवेदन/ संशोधन करें के बटन पर क्लिक करना होगा और आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
5. अब इस OTP को डाल कर Submit बटन पर क्लिक करें।
6. अब आपके सामने shramik card application form खुलकर आ जाएगा जिसमें पूछी गई तभी जानकारी आपको सही-सही भरनी होगी।
7. अब जानकारी देने के बाद आपको अपने आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
8. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जहां पर आपको आवेदन शुल्क देना होगा।
आवेदन शुल्क देने के बाद आपको Submit से बटन पर फिर से क्लिक करना है। इस प्रकार आप online shramik registration पूरा कर सकते हैं।
लेबर कार्ड नवीनीकरण स्थिति कैसे देखें ? upbocw Renewal
UP Shramik Card Application Renewal – अब आइए जानते हैं अपना श्रमिक नवीनीकरण आवेदन कैसे करें।
1. अब आप को www.upbocw.gov.in पर जाना होगा। जहां पर आप को upbocw home page पर आपको “श्रमिक नवीनीकरण आवेदन” के विकल्प पर क्लिक करें।
2. अब आपको अपनी पंजीकरण संख्या दर्ज करनी होगी और सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।
3. अब आपके सामने labour card renewal form खुल जाएगा जिसे आपको सही सही भरना होगा।
4. जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और इस प्रकार आप ऑनलाइन अपना लेबर कार्ड नवीनीकरण कर सकते हैं।
आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें? Check Status
यदि आप अपने श्रमिक कार्ड/ लेबर कार्ड स्टेटस देखना चाहते हैं नीचे बताए गए तरीके से चेक कर सकते हैं
- सबसे पहले आपको अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको” श्रमिक” के विकल्प पर क्लिक करने के बाद “ पंजीयन की स्थिति” का विकल्प दिखाई देगा जिस पर क्लिक करना होगा।
- अब अपना पंजीकरण संख्या दर्ज करें और आप के पंजीकरण की स्थिति खुलकर आ जाए।
- इस प्रकार आप अपना श्रमिक रजिस्ट्रेशन एप्लीकेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं।
UPBOCW Portal पर पंजीकृत श्रमिकों को दी जाने वाली योजनाएं
यूपी श्रम विभाग वेबसाइट पर पंजीकृत कामगार/ श्रमिक के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सूची नीचे निम्नलिखित है
- मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना
- संत रविदास शिक्षा सहायता योजना
- मेधावी छात्र पुरस्कार योजना
- आवासीय विद्यालय योजना
- कौशल विकास, तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजना
- सौर उर्जा सहायता योजना
- कन्या विवाह अनुदान योजना
- आवास सहायता योजना
- शौचालय सहायता योजना
- चिकित्सा सुविधा योजना
- आपदा राहत सहायता योजना
- महात्मा गाँधी पेन्शन योजना
- गम्भीर बीमारी सहायता योजना
- मृत्यु, विकलांगता सहायता एवं अक्षमता पेंशन योजना
- अन्त्येष्टि सहायता योजना
- प0 दीनदयाल उपाध्याय चेतना योजना
हम उम्मीद करते हैं हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सभी श्रमिक भाई संतुष्ट होंगे यदि अभी भी आप सभी के मन में लेबर कार्ड से संबंधित कोई प्रश्न है, तो कृपया आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश विवाह अनुदान योजना |
इसे भी पढ़ें – श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न – FAQ
Q1. श्रमिक पंजीकरण योजना क्या है?
यह एक प्रकार से श्रमिकों के लिए चलाई जाने वाली महत्वपूर्ण योजना है जिस पर रजिस्ट्रेशन कर के श्रमिक सरकार द्वारा दिए जा रहे हैं महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ ले सकता है।
Q2. श्रमिक पंजीकरण रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
श्रमिक अपना पंजीकरण करने के लिए अपने नजदीकी श्रम विभाग पर जा सकते हैं या फिर किसी भी जनसेवा केंद्र से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
Q3. लेबर कार्ड क्या है?
लेबर कार्ड मुख्य रूप से श्रम कार्ड का ही एक प्रारूप है।
Q4. श्रमिक कार्ड कितने दिन में बन जाता है?
इसमें लगभग आवेदन के बाद 7 दिन का समय लग जाता है।
Q5. श्रमिक कार्ड कौन-कौन से श्रमिक बनवा सकते हैं?
इसके लिए हमने एक सूची बताई है जहां पर उन सभी श्रमिकों के नाम दिए हुए हैं जो अपना श्रमिक रजिस्ट्रेशन करवाकर लेबर कार्ड बनवा सकते हैं।
Q6. श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए क्या शुल्क देना होगा?
इसके लिए आपको ₹20 का शुल्क देना होता है।
Q7. लेबर कार्ड का नवीनीकरण कितने दिन बाद होता है?
लेबर कार्ड का नवीनीकरण हर साल करवाना अनिवार्य है और आप 3 साल के लिए भी करवा सकते हैं।
Mujhe banvana hai
apply online from upbocw. in