होमछत्तीसगढ़ीराष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीयबिज़नेसटेक्नोलॉजीखेल ऑटोमोबाइलमनोरंजन राशिफल
---Advertisement---

Mirzapur The Movie Teaser: मुन्ना भैया की धमाकेदार वापसी, जानें रिलीज़ डेट और कास्ट

Mirzapur The Movie Teaser: मुन्ना भैया की धमाकेदार वापसी, जानें रिलीज़ डेट और कास्ट
---Advertisement---

मुंबई |Mirzapur The Movie टीज़र आखिरकार रिलीज़ हो गया है और इसके साथ ही पूर्वांचल की खूनी जंग अब OTT से सीधे बड़े पर्दे पर पहुंच गई है। गुरुवार को मेकर्स ने करीब 2 मिनट का टीज़र जारी किया. जिसने सोशल मीडिया पर भौकाल मचा दिया। यह पहली बार है जब मिर्जापुर की दुनिया थिएटर में दिखेगी.

मिर्जापुर द मूवी टीज़र में किन किरदारों की वापसी

टीज़र में फ्रेंचाइज़ी के सबसे आइकॉनिक किरदार लौट आए हैं

  • पंकज त्रिपाठी — अखंडानंद “कालीन भैया” त्रिपाठी के रोल में
  • अली फज़ल — गुड्डू पंडित के किरदार में
  • दिव्येंदु — फैन-फेवरेट मुन्ना भैया के रूप में (फैंस के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज़)
  • श्वेता त्रिपाठी — गोलू के रोल में

Mirzapur The Movie टीज़र की शुरुआत कालीन भैया के उस आइकॉनिक डायलॉग से होती है जिसमें वे कहते हैं कि काबिल बेटा ढूंढना कभी मुश्किल तो कभी नामुमकिन होता है.
#MirzapurTheMovie

Mirzapur The Movie Teaser

नए चेहरे रवि किशन और जितेंद्र कुमार की एंट्री

इस बार फ्रेंचाइज़ी में दो दमदार नई एंट्री हुई हैं. जितेंद्र कुमार बबलू पंडित के किरदार में नज़र आएंगे, वहीं रवि किशन एक पावरफुल नए रोल में जुड़े हैं. फैंस ने रवि किशन की एंट्री को “चेरी ऑन द टॉप” बताया है। टीज़र में संकेत है कि ये दोनों नए किरदार अपना नया साम्राज्य खड़ा करना चाहते हैं.

कहानी सीरीज़ से पहले की अनकही दास्तान

मेकर्स के मुताबिक यह फिल्म सीरीज़ की टाइमलाइन में ही रहेगी, लेकिन एक “अनकही कहानी” पेश करेगी जो बड़े पर्दे के लिए गढ़ी गई है. कहानी का दायरा पूर्वांचल की गलियों से निकलकर राजस्थान के रेगिस्तान तक फैलता दिखता है. जिससे फिल्म का स्केल सीरीज़ से कहीं बड़ा होने का इशारा मिलता है। फोकस वही हिंसक रंजिश, गैंगवॉर और जटिल बाप-बेटे के रिश्ते.

मिर्जापुर द मूवी रिलीज़ डेट

‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु भाषा में वर्ल्डवाइड थिएटर में रिलीज़ होगी. फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और लेखन पुनीत कृष्णा का है. इसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. और इसे Amazon MGM Studios व एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रेज़ेंट कर रहे हैं.

बाकी कास्ट में अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर और सोनल चौहान शामिल हैं.

Q1: मिर्जापुर द मूवी कब रिलीज़ होगी?
मिर्जापुर द मूवी 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

Q2: मिर्जापुर द मूवी में मुन्ना भैया वापस आ रहे हैं?
हां, दिव्येंदु मुन्ना भैया के किरदार में वापसी कर रहे हैं, जो टीज़र का सबसे बड़ा सरप्राइज़ है.

Q3: मिर्जापुर द मूवी का निर्देशन किसने किया है?
फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है. और इसे रितेश सिधवानी व फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है.

Q4: मिर्जापुर द मूवी की कहानी क्या है?
यह फिल्म सीरीज़ की टाइमलाइन में एक अनकही कहानी है. जिसमें हिंसक रंजिश और सत्ता की जंग पूर्वांचल से राजस्थान के रेगिस्तान तक फैलती है.

पोस्टर: एक्सेल एंटरटेनमेंट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment