Sensex Nifty Today: 1 जुलाई को बाजार में तेजी, Nifty 24,000 के पार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
---Advertisement---
Date: 01 July 2026
Sensex Nifty Today: बाजार का विश्लेषण
1 जुलाई के पहले दिन शानदार वापसी पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार Sensex Nifty ने शानदार वापसी की है. दो दिन की गिरावट के बाद आज Sensex और Nifty दोनों ही हरे निशान में बंद हुए. वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने घरेलू निवेशकों का उत्साह बढ़ाया.
Sensex 443.97 अंक यानी 0.58% की तेजी के साथ 76,922.64 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 ने 140.10 अंक यानी 0.59% की बढ़त के साथ 24,005.85 का स्तर फिर से हासिल कर लिया. आज के सत्र में Realty, FMCG और Auto सेक्टर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया, जबकि IT शेयरों में बिकवाली का दबाव जारी रहा. Sensex Nifty Today के डेटा के अनुसार आज FII ने -1,140.50 करोड़ की बिकवाली की. लेकिन घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने पिछले सत्र में जोरदार खरीदारी की थी.और आज भी की 3,159.24 करोड़ खरीदारी की है. 30 जून के बाजार विश्लेषण को भी पढ़ें.
NIFTY 50 – तुलनात्मक टेबल
सत्र
ओपनिंग
क्लोजिंग
बदलाव (Points)
% बदलाव
मार्केट सेंटिमेंट
पिछला सत्र
24,032.05
23,865.75
-80.50
-0.34%
नकारात्मक
आज का सत्र
23,897.00
24,005.85
+140.10
+0.59%
सकारात्मक
NIFTY BANK – दिग्गज शेयरों का प्रदर्शन
1 जुलाई के पहले दिन शानदार वापसी करते हुये आज के सत्र में NIFTY BANK ने भी जोरदार वापसी करते हुए 0.85% की बढ़त दर्ज की और 58,033.05 पर बंद हुआ. निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में खरीदारी देखने को मिली, जिससे बैंकिंग इंडेक्स को मजबूती मिली. हालांकि, कुछ वित्तीय शेयरों में हल्की मुनाफावसूली भी दिखी, लेकिन कुल मिलाकर बैंकिंग सेक्टर में सकारात्मक माहौल रहा.
Top Gainers
% बदलाव
Kotak Mahindra Bank
+1.72%
INDUSINDBK
+1.71%
SBIN
+1.62%
UNIONBANK
+1.40%
Top Losers
% बदलाव
IDFCFIRSTB
-0.73%
BANKBARODA
-0.50%
HDFCBANK
-0.24%
NIFTY MIDCAP 100 – मिड-कैप स्पेस की हलचल
ब्रॉडर मार्केट में NIFTY MIDCAP 100 इंडेक्स ने भी अच्छी बढ़त हासिल की, 0.34% बढ़कर 62,008.80 पर बंद हुआ. निवेशकों ने चुनिंदा मिड-कैप शेयरों में दिलचस्पी दिखाई खासकर FMCG और Realty से जुड़े शेयरों में. हालांकि IT सेक्टर की कमजोरी का असर कुछ मिड-कैप IT शेयरों पर भी दिखा जिससे उनमें तेज गिरावट आई.
Top Gainers
% बदलाव
One 97 Communications
+5.64%
Dabur India
+5.48%
Page Industries
+5.25%
Godrej Properties
+4.44%
Top Losers
% बदलाव
KPIT Technologies
-16.46%
Coforge
-6.48%
Tata Elxsi
-6.39%
SAIL
-4.03%
NIFTY SMALLCAP 100 – रिटेल मोमेंटम वाले शेयर
रिटेल निवेशकों के पसंदीदा Smallcap शेयरों में भी आज तेजी का माहौल रहा. NIFTY SMALLCAP 100 इंडेक्स 0.36% की बढ़त के साथ 18,931.05 पर बंद हुआ. ऊर्जा और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों के कुछ स्मॉल-कैप शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली, जबकि कुछ केमिकल और गैस शेयरों में मुनाफावसूली हावी रही.
Sensex Nifty Today के अनुसार NIFTY 50 ने आज 24,000 का स्तर फिर हासिल किया. जो निवेशकों के आत्मविश्वास को दर्शाता है. FMCG और Adani Group के शेयरों ने इंडेक्स को ऊपर खींचने में अहम भूमिका निभाई, जबकि IT दिग्गज KPIT Technologies की कमजोर Q1FY27 आउटलुक के चलते दबाव में रहे.
Top Gainers
% बदलाव
Eternal
+5.82%
Adani Enterprises
+3.52%
Nestle India
+3.40%
Asian Paints
+3.01%
Top Losers
% बदलाव
HCL Technologies
-3.40%
Tech Mahindra
-3.18%
Tata Consultancy Services
-2.45%
Hindalco Industries
-1.80%
FII / DII का रुख (Cash Segment, करोड़ ₹)
निवेशक
पिछला दिन
आज
FII (विदेशी निवेशक)
₹ -2,556.75 करोड़ (बिक्री)
-1,140.50 करोड़
DII (घरेलू निवेशक)
₹ +6,842.34 करोड़ (खरीद)
3,159.24 करोड़
मार्केट आउटलुक और रणनीति
Sensex Nifty Today की चाल को देखते हुए वरिष्ठ पत्रकार राकेश शर्मा की राय है कि. आज के सत्र में बाजार ने दो दिन की गिरावट को पीछे छोड़ते हुए मजबूती दिखाई खासकर Realty, FMCG और Auto सेक्टर में अच्छी खरीदारी देखने को मिली. Nifty के लिए 23,850-23,870 का स्तर तत्काल सपोर्ट का काम करेगा. जबकि 24,130-24,150 पर रेजिस्टेंस दिख रहा है. वैश्विक मोर्चे पर मध्य पूर्व में तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है. हालांकि, IT सेक्टर में अभी भी कुछ दबाव बना हुआ है. निवेशकों को ‘Buy on Dips’ की रणनीति अपनानी चाहिए. खासकर उन सेक्टर्स में जो घरेलू खपत और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े हैं. लंबी अवधि के लिए क्वालिटी स्टॉक्स में निवेश बनाए रखना समझदारी होगी.
डिस्क्लेमर-यह रिपोर्ट केवल सूचना और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है. इसे निवेश की सलाह न समझें. शेयर बाजार में जोखिम शामिल है, इसलिए किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (SEBI Registered Advisor) से परामर्श ज़रूर लें.