मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

क्रूड ऑयल में भारी गिरावट के बाद भी घरेलू बाजार शांत जानिए आपके शहर में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम

ट्रोल पंप और रसोई गैस सिलेंडर की ताजा कीमतें - 18 जून 2026
---Advertisement---

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली – 18 जून

ईंधन बाजार का विश्लेषण

18 जून 2026 को ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद आज भारतीय तेल कंपनियों ने आम आदमी को राहत नहीं दी हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार स्थिर बने हुए हैं. ब्रेंट क्रूड $78.44 प्रति बैरल से नीचे और WTI क्रूड $75.20 प्रति बैरल से नीचे आ गया हैं. बीते 25 मई को हुई बढ़ोतरी के बाद से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों OMCs ने कीमतों पर पूरी तरह से ब्रेक लगा रखा हैं. हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई है. लेकिन घरेलू खुदरा दरों में इसका पूरा लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिला हैं, जिससे कराधान और तेल कंपनियों की वसूली पर बहस जारी हैं.

हाल ही में US-ईरान युद्ध के संभावित अंत के लिए एक अंतरिम समझौते की उम्मीदों ने वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई हैं. इस वैश्विक घटनाक्रम से सप्लाई की चिंता घटी. जिससे कच्चे तेल की कीमतें अपने हाल के उच्च स्तर से काफी नीचे आ गई हैं. इसके बावजूद भारत में ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. जो सरकार की गतिशील मूल्य निर्धारण नीति और रुपये-डॉलर विनिमय दर जैसे घरेलू कारकों के प्रभाव को दर्शाती हैं. एलपीजी की कीमतों में 7 जून को बढ़ोतरी हुई थी. जिसके बाद 17 जून को भी ये दरें में कोई बदलाव नहीं हुआ.

पेट्रोल, डीजल & सीएनजी के दाम (Fuel Rates)
City NamePetrol (Prev)Petrol (Today)Diesel (Prev)Diesel (Today)CNG Rate (Today)
Delhi₹102.12₹102.12₹95.20₹95.20₹83.09
Mumbai₹111.21₹111.21₹97.83₹97.83N/A
Chennai₹108.01₹108.01₹99.66₹99.66₹92.50
Kolkata₹113.51₹113.51₹99.82₹99.82₹93.00
Raipur₹108.71₹108.71₹101.60₹101.60N/A
एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम (LPG Cylinder Rates)
City NameLPG Domestic 14.2kg (Prev)LPG Domestic 14.2kg (Today)LPG Commercial 19kg (Prev)LPG Commercial 19kg (Today)Status / Change
Delhi₹942.00₹942.00₹3113.50₹3113.50Flat
Mumbai₹941.50₹941.50₹3067.50₹3067.50Flat
Chennai₹957.50₹957.50₹3283.00₹3283.00Flat
Kolkata₹968.00₹968.00₹3255.50₹3255.50Flat
Raipur₹1,031.50*₹1,031.50*₹3,294.50*₹3,294.50*Flat

क्रूड ऑयल मार्केट का हाल

18 जून 2026 को वैश्विक कच्चे तेल बाजार में नरमी देखी गई, जिसमें ब्रेंट क्रूड की कीमतें $77 प्रति बैरल -1.47% नीचे आ गईं और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट WTI क्रूड $75.20 प्रति बैरल से -1.47% नीचे गिर गया. क्रूड में यह नरमी अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध थमने की खबरों और एक अंतरिम समझौते की उम्मीद के चलते आई है, जिससे बाजार में सप्लाई रुकने का डर खत्म हो गया हैं. पिछले कुछ दिनों में जो क्रूड जियोपॉलिटिकल टेंशन की वजह से आसमान छू रहा था. उसकी कीमतों में अब बड़ी गिरावट आई हैं. वैसे डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल पर भी नजर रखनी होगी. क्योंकि भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल विदेशों से खरीदता है. जिससे हमारी लागत सीधे प्रभावित होती हैं.

वरिष्ठ पत्रकार का अंतिम निष्कर्ष

वरिष्ठ पत्रकार का अंतिम निष्कर्ष: बाजार एक्सपर्ट्स सुभास गर्ग  का मानना हैं. कि क्रूड भले ही सस्ता हो रहा हो, लेकिन तेल कंपनियों के पुराने घाटे और भारी टैक्स के चलते घरेलू बाजार में तुरंत कटौती की उम्मीद बेहद कम हैं. हालांकि यदि वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें लगातार कम  रहती हैं और रुपये की स्थिति मजबूत होती है, तो आने वाले हफ्तों या महीनों में खुदरा ईंधन दरों में कुछ राहत मिल सकती हैं. वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रम और सरकार की नीतियों पर कड़ी नजर रखनी होगी. एलपीजी की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बाद स्थिर बनी हुई है. लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण इसमें भी भविष्य में बदलाव संभव कम हैं.

(नोट: इस रिपोर्ट में दिए गए आंकड़े और दरें केवल सूचना के उद्देश्य से हैं। चूंकि राज्य स्तर पर टैक्स और डीलर कमीशन अलग-अलग होते हैं, इसलिए अंतिम कीमतों के लिए IOCL, HPCL या BPCL के आधिकारिक रेट-चार्ट को ही अंतिम माना जाए।)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment