मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ी संगीत जगत में शोक की लहर: प्रदेश के पहले रैपर ‘एप्पी राजा’ का रायपुर एम्स में निधन

छत्तीसगढ़ के पहले रैपर एप्पी राजा उर्फ चेतन चांडक का रायपुर एम्स में निधन
---Advertisement---

रायपुर / भानुप्रतापपुर: छत्तीसगढ़ी रैप संगीत को देश-दुनिया में एक नई पहचान दिलाने वाले प्रदेश के पहले रैप सिंगर एप्पी राजा असली नाम चेतन चांडक का रायपुर के एम्स अस्पताल में निधन हो गया. वे केवल 32 वर्ष के थे. जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके असमय चले जाने से उनके पैतृक शहर भानुप्रतापपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के कला और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एप्पी राजा छह महीने पहले एप्पी राजा की तबीयत अचानक ज्यादा ख़राब गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.डॉक्टर ने बताया कि एक ऑपरेशन के बाद उनके शरीर में खून बनना कम हो गया था. लगातार हीमोग्लोबिन की मात्रा धीरे-धीरे कम होने की वजह से उन्हें बेहद कमजोरी हो गए थे.चक्कर आना और सांस लेने में दिक्कतें हो रही थीं. डॉक्टर्स की पूरी टीम उनकी निगरानी कर रही थी.लेकिन  इलाज के बाद भी उनकी तबीयत नहीं सुधरी और उन्होंने दम तोड़ दिया.

‘टूरा भोको लोलो’ से मिली पहचान

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के रहने वाले एप्पी राजा ने छत्तीसगढ़ी भाषा में रैप करने का एक नया ट्रेंड शुरू किया था. साल 2015 में रिलीज हुए उनके सुपरहिट रैप गाना टूरा भोको लोलो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. इसके बाद उन्होंने आ जा रे टुरी तोला रसगुल्ला खवाहु छत्तीसगढ़ एंथम और हाल ही में आया झपा जाबे का जैसे कई सुपरहिट गाने दिए. संगीत के साथ-साथ उन्होंने देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और शहीद भगत सिंह पर भी रैप लिखकर युवाओं में देशभक्ति को जगाया था.

संघर्षों से भरा रहा शुरुआती सफर

1994 में जन्मे एप्पी राजा का जीवन काफी संघर्षों से भरा रहा. परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते उन्होंने एक समय गुजरात के सूरत में नौकरी भी की लेकिन संगीत के प्रति उनका जुनून कम नहीं हुआ. उन्होंने महज 7वीं क्लास से ही रैप लिखना शुरू कर दिया था. बिना किसी बड़े गॉडफादर के सिर्फ अपने टैलेंट के दम पर उन्होंने यूट्यूब पर 5.9 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स और 13 करोड़ से अधिक व्यूज हासिल किए थे. फेसबुक में 16 हजार Followers हैं.

फैंस और कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

सोशल मीडिया पर एप्पी राजा के लाखों फैंस और छत्तीसगढ़ी फिल्म व संगीत इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया हैं. लोगों का कहना हैं. कि एप्पी ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति और छत्तीसगढ़ी बोली को मॉडर्न हिप-हॉप स्टाइल में ढालकर युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम किया था. उनकी कमी छत्तीसगढ़ को हमेशा खलेगी.

Source: Social Media

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment